देवली में होने वाले चतुर्मास के लिए मुनि वैराग्य सागर और मुनि सुप्रभ सागर महाराज का मंगल विहार झांतला से देवली के लिए महावीर नवयुवक मंडल के सदस्यों के तत्वावधान में शुरू हो गया है।
समाज के विशाल जैन ने बताया कि लगभग 12 दिन के विहार पश्चात महाराज देवली पहुचेंगे। 15 जुलाई को मुनि संघ का मंगल प्रवेश देवली की पावन धरा पर होगा। रात्रि विश्राम तुरकडी गांव में होगा और सुबह का आहार ठुकराई में होगा।
मुनि संघ का चतुर्मास के लिए विहार हुआ प्रारंभ, 15 जुलाई को होगा मंगल प्रवेश










