Ajay AryaAjay Arya 04-Jul-2026
(116 View)

हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया वृक्षारोपण

हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया वृक्षारोपण

हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत देवली में राजकीय विद्यालय एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति गोदाम पर वृक्षारोपण किया गया।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि इस मौके पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, समाजसेवी सुरेंद्र डीडवानिया द्वारा प्रदान किए गए पीपल, चंपा और नीम के पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आवश्यकता होने पर विद्यालय विकास में सहयोग की अपेक्षा की। 
देवली क्रय विक्रय सहकारी समिति लेखापाल सीताराम पंचोली ने बताया कि ग्रीन को-ऑपरेटिव दिवस के मौके पर सहकार नगर गोदाम पर 25 पेड़ लगाए गए। इस मौके पर अध्यक्ष काली देवी गुर्जर, जनरल मैनेजर विनोद कुमार पहाड़िया, पतंजलि के जिला प्रभारी अशोक कुमार दुबे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel