Ajay AryaAjay Arya 03-Jul-2026
(687 View)

ग्रामीण सेवा शिविर में एसडीएम ने निक्षय मित्र बनकर बांटे पोषण किट

ग्रामीण सेवा शिविर में एसडीएम ने निक्षय मित्र बनकर बांटे पोषण किट

देवली उपखण्ड की ग्राम पंचायत आंवा, खवासपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं तहसीलदार दूनी द्वारा टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गई तथा स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया गया।
शिविर में ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी ने बताया कि टीबी मरीजों को नियमित दवा सेवन एवं पौष्टिक आहार लेना चाहिए। डॉ.खानाराम कुम्हार ने महिलाओं एवं किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के बारे में जागरूक किया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में टीकाकरण सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को निर्धारित टीके लगाए गए तथा टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवाओं का लाभ उठाया। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel