देवली में इनर व्हील क्लब द्वारा प्रतिभा खोज कार्यक्रम देवली गोट टेलेंट का आयोजन उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पायल दीदी, नवल मंगल, डॉ. राघव जिंदल, प्रीतेश मीणा एवं क्लब की अध्यक्ष मनाली गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की संयोजक परिधि विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम में सीनियर एवं जूनियर वर्ग में 40 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में मार्शल आर्ट ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों ने भी सराहनीय प्रस्तुति देते हुए रनर-अप स्थान हासिल किया और कार्यक्रम को अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक बनाया। जूनियर वर्ग में नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया, जिसमें सान्वी माहेश्वरी विजेता रही। इसके साथ ही विशेष पुरस्कार भी प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में प्रियंका सिंह एवं शिखा दिव्यांश भारद्वाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया तथा विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन शहर में छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
https://www.instagram.com/reel/DacpRu6hlTC/?igsh=cDQwMXFrbGJkOTB3










