Ajay AryaAjay Arya 06-Jul-2026
(206 View)

ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक ने बांटे नि-क्षय पोषण किट 

ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक ने बांटे नि-क्षय पोषण किट 

देवली उपखंड के पनवाड़, सावतगढ़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।
शिविर में देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर एवं पूर्व प्रधान बनवारी लाल जाट ने नि-क्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के पोषण एवं सहयोग के लिए अपना योगदान देते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, जांच एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के सफल संचालन में ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी एवं ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने उपस्थित लोगों को टीबी की समय पर जांच, उपचार तथा पोषण सहायता के महत्व के बारे में जागरूक किया। शिविर में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel