Ajay AryaAjay Arya 06-Jul-2026
(118 View)

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती एवं मासिक बैठक आयोजित

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती एवं मासिक बैठक आयोजित

देवली में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की बैठक एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती मासिक मंडल प्रभारी विनय ताकर के आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, एवं वरिष्ठ नेता शिवजीराम प्रतिहार ने पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंडल प्रभारी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आहान किया। मंडल अध्यक्ष ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेने का निवेदन किया ओर पार्टी के इतिहास में उनके योगदान को कार्यकर्ताओं समक्ष रखा। इस मौके पर रमेश चास्टा,भंवर शर्मा, नवल चतुर्वेदी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel