देवली में सखी सहेली ग्रुप की बैठक आयोजित कर कमलेश मूंदड़ा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी में वंदना तोषनीवाल को सचिव, मोनिका सुराणा को कोषाध्यक्ष, निधि गर्ग को उपाध्यक्ष, वर्षा सोनी को संपादक, बबीता गोयल को सहसचिव, इंद्रा सोनी को पर्यावरण प्रमुख, माया अजमेरा को बाल विकास प्रमुख, नीलम गुप्ता को महिला सशक्तिकरण प्रमुख, स्मिता शर्मा को नेत्रदान एवं देहदान प्रमुख, डॉ. कल्पना जिंदल को रक्तदान एवं अंगदान प्रमुख, सुनीता गोयल को संस्कार एवं संस्कृति प्रमुख, मीनू जिंदल को संबंध समन्वय प्रमुख, मोनिका जैन को तकनीकी प्रमुख, रिंकू मंगल को जनसंपर्क प्रमुख, शिल्पा सोनी को कार्यालय संगिनी, सुशीला टाक को परामर्शदाता प्रभारी, शारदा बालसोरा को सांस्कृतिक प्रभारी तथा नीलम मंचंदा को संरक्षिका बनाया गया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष नीतू मंगल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कमलेश मूंदड़ा सखी सहेली ग्रुप की अध्यक्ष मनोनीत










