देवली में मीणा समाज की बैठक सेवानिवृत्त आईएएस रामअवतार मीना की अध्यक्षता में नेवर बाग बालाजी मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई।
बैठक में सभी ने निर्णय लिया कि बाबा मंडी को लेकर शीघ्र ही एक गोल मेज मीटिंग का आयोजन किया जाए, उसमें सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हो। साथ ही मीटिंग में दोनों पक्षों के सदस्यों की सहभागिता हो ताकि सकारात्मक समाधान होकर सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव हो सके। बैठक में शिवजीराम प्रतिहार, दयालसिंह, शिवराज सिंह, शोजीराम अध्यक्ष मीना समाज विकास समिति जहाजपुर, बीएल मीणा, रमेश मीना, हरभजन मीना, रामलाल मीना, भोजराज मीना, लक्ष्मीनारायण आदि मौजूद थे।
मीणा समाज की बैठक आयोजित










