Ajay AryaAjay Arya 13-Jul-2026
(641 View)

नवनियुक्त शिक्षा अधिकारियों का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

नवनियुक्त शिक्षा अधिकारियों का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

देवली सीबीईओ कार्यालय में नवनियुक्त एसीबीईओ प्रथम चंद्रप्रकाश माहेश्वरी एवं रिसोर्स पर्सन सुनील जैन का शिक्षक संघ शेखावत शाखा देवली की ओर से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी ने नवनियुक्त अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षक हित में कार्य करने का आग्रह करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में नवनियुक्त अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर सीबीईओ अरुण कुमार शर्मा सहित शिक्षक संघ के कैलाश शर्मा, कमलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। नवनियुक्त एसीबीईओ  माहेश्वरी ने शिक्षकों के हित में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel