Ajay AryaAjay Arya 14-Jul-2026
(194 View)

सोशल मीडिया पर किए कमेन्ट्स के बाद विवाद हुआ हिंसक, एक ने दूसरे युवक पर कटर से वार कर किया घायल

सोशल मीडिया पर किए कमेन्ट्स के बाद विवाद हुआ हिंसक, एक ने दूसरे युवक पर कटर से वार कर किया घायल

देवली के पेट्रोल पंप चौराहे पर मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर किए गए कमेन्ट्स के बाद दो युवकों के बीच विवाद हिंसक हो गया। इस दौरान एक युवक ने कैरी काटने वाले कटर से दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला देवली के पेट्रोल पंप चौराहे  का है। बताया गया कि देवपुरा निवासी महेंद्र मीणा पेट्रोल पंप चौराहे पर स्थित सब्जी विक्रेता राजेश मीणा की दुकान पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि महेंद्र ने राजेश पर अपनी पत्नी के सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर राजेश ने कथित रूप से कैरी काटने में उपयोग आने वाले कटर से महेंद्र पर हमला कर दिया। हमले में महेंद्र के बाएं हाथ और सिर पर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रीति रत्नू, एएसआई सत्यनारायण, कालिका यूनिट की हेड कांस्टेबल रजिया बानो  मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ घायल युवक से पूछताछ की और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel