Ajay AryaAjay Arya 17-Jul-2026
(165 View)

पोस्टर, क्विज एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पोस्टर, क्विज एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

देवली के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल इनोवेशन काउंसिल व राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तत्वावधान में पोस्टर, क्विज एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता तथा आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रा राधिका हाड़ा ने।एआई टूल्स के उपयोग, प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में छात्रा निशा बैरवा ने प्लास्टिक प्रदूषण समस्या एवं समाधान विषय पर अपना नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। क्विज प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही  एपीसी ताराचंद जैन ने विद्यालय में चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel