Ajay AryaAjay Arya 15-Jul-2026
(337 View)

बनास नदी में युवक के कूदने की आशंका, एसडीआरएफ टीम कर रही है तलाश

बनास नदी में युवक के कूदने की आशंका, एसडीआरएफ टीम कर रही है तलाश

देवली से पुराने केकड़ी मार्ग पर नेगड़िया स्थित बनास नदी पुलिया से युवक के नदी में कूदने की आशंका के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिया पर एक युवक को बाइक खड़ी कर संदिग्ध अवस्था में देखा था। इसके बाद उसके नदी में कूदने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से देर शाम तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने दोबारा अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लापता युवक राजकीय उप जिला अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में संविदा कर्मचारी है। उसकी पहचान निवाई निवासी ईशु शर्मा के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है। वह देवली के कोटा रोड स्थित एक हॉस्टल में रहता था। घटनास्थल पर मिली बाइक उसके एक साथी की बताई जा रही है। वास्तविक स्थिति तो उसके मिलने पर ही साफ होगी। घटनास्थल पर थानाधिकारी प्रीति रत्नू, सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण चौधरी सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था और सर्च ऑपरेशन सायं तक जारी था।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel