देवली के अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश माहेश्वरी व आरपी सुनील कुमार जैन ने शुक्रवार को राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सम्बलन प्रदान करने हेतु निरीक्षण कर बालकों के शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली।
प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने बताया कि शिक्षा अधिकारी ने लाइब्रेरी, लैब, व्यावसायिक शिक्षा, कंप्यूटर लैब का भी निरीक्षण किया तथा स्टाफ की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। इस दौरान शिक्षा अधिकारियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया। प्रथम बार विद्यालय में आने पर दोनों शिक्षा अधिकारियों का विद्यालय परिवार द्वारा अभिनंदन किया गया।
विद्यालय निरीक्षक के दौरान शिक्षा अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण










