देवली से पुराने केकड़ी मार्ग पर नेगड़िया स्थित बनास नदी पुलिया से मंगलवार को बनास नदी में कूदने वाले युवक का शव गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने तलाश कर लिया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नेगड़िया पुलिया पर एक संदिग्ध बाइक खड़ी हुई थी तथा प्रत्यदर्शियों के अनुसार एक युवक के पुलिया से नीचे नदी में कूदने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाशी की लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया लेकिन फिर सफलता नहीं मिली। गुरुवार को जाकर एसडीआरएफ की टीम को सफलता मिली तथा नदी से युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक युवक की पहचान निवाई निवासी ईशु शर्मा के रूप में हुई है जो राजकीय उप जिला चिकित्सालय देवली में संविदा कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
एसडीआरएफ की टीम को मिली सफलता, बनास नदी में डूबे युवक का शव 3 दिन बाद मिला










