Ajay AryaAjay Arya 16-Jul-2026
(114 View)

विद्यार्थियों को महिला एवं यातायात सुरक्षा तथा साइबर अपराध को लेकर किया जागरूक

विद्यार्थियों को महिला एवं यातायात सुरक्षा तथा साइबर अपराध को लेकर किया जागरूक

देवली के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में महिला एवं यातायात सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य नवरतन मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में देवली पुलिस उपाधीक्षक हेमराज चौधरी ने नैतिक शिक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की अपेक्षा की। यातायात पुलिस इंचार्ज गिर्राज चौधरी, हेड कांस्टेबल प्रहलाद, महिला कांस्टेबल सुनीता, गायत्री तथा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानून, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर, सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन तथा बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान कालिका स्क्वायड की यूनिट द्वारा छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel