Ajay AryaAjay Arya 18-Jul-2026
(176 View)

केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थी परिषद का गठन किया

केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थी परिषद का गठन किया

देवली के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को विद्यार्थी परिषद (प्राथमिक व माध्यमिक) का गठन कर शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह प्राचार्य नवरतन मित्तल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
माध्यमिक स्तर पर समीर मीणा कप्तान बालक हर्षिता जैन कप्तान बालिका, दीपेश गुर्जर उप कप्तान बालक, अनुष्का उप कप्तान बालिका तनवीर सिंह खेल कप्तान बालक तथा आशा रानी खेल कप्तान बालिका चुना गया। इसी प्रकार प्राथमिक स्तर पर हिमांशु जिंदल कप्तान बालक, पूर्वी गर्ग कप्तान बालिका, क्रियांश पाटनी उप कप्तान बालक, रुजेना एदरीस उप कप्तान बालिका, समृद्ध सिंह खेल कप्तान बालक, भावना मीणा खेल कप्तान बालिका चुना गया। साथ ही शिवाजी, टैगोर, अशोक व रमन सदनों के लिए भी 14 सदस्य परिषद का गठन किया गया। विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों एवं सदनाध्यक्षों को बेजेज एवं शेसेज प्रदान किए तथा पद व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel