Ajay AryaAjay Arya 18-Jul-2026
(112 View)

विशेष लोक अदालत में निबटाए एन आई एक्ट के 8 प्रकरण

विशेष लोक अदालत में निबटाए एन आई एक्ट के 8 प्रकरण

देवली स्थित न्यायालयों पर शनिवार को विशेष लोक अदालत एन आई एक्ट का आयोजन किया गया। 
राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच के समक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट से 82 प्रकरण रखे जिनमें 2 प्रकरण निस्तारित हुए। इसी प्रकार अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट से 87 प्रकरण रखे गये जिनमें से 6 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। उक्त प्रकरणों में कुल 31,58,000 रूपये का समझौता हुआ एवं कुल 8 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। लोक अदालत में बैंच के पीठासीन अधिकारी श्रेया सेानी, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायायिक मजिस्ट्रेट  तथा सदस्य अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार जेतरवाल थे। इस दौरान रीडर पुष्पेन्द्र अग्रवाल, भजन लाल मीणा, महेश लक्षकार एवं विजय गौड़ सचिव आदि उपस्थित रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel