Ajay AryaAjay Arya 18-Jul-2026
(152 View)

आचार्य विद्यासागर का पदारोहण दिवस मनाया

आचार्य विद्यासागर का पदारोहण दिवस मनाया

आचार्य 108 विद्यासागर सागर महाराज का 59 वा संयम दिवस आचार्य पदारोहण दिवस मुनि 108 वैराग्य सागर महाराज एवं मुनि 108 सुप्रभ सागर महाराज के सानिध्य में महावीर दिगंबर जैन मंदिर में धूमधाम ओर भक्तिभाव से मनाया गया।
इस अवसर पर संगीतमय गुरुपूजा में महाराज ने कहा कि आचार्य का जीवन तप, त्याग ओर संयम की अमर प्रेरणा रहा है। उन्होंने हिंदी, प्राकृत, और संस्कृत जैसी 8 भाषाओं में महारत हासिल की तथा उनका अमर महाकाव्य मूकमाटी हिंदी साहित्य की अनमोल धरोहर है। उन्होंने सैकड़ों साधु-साध्वियों को दीक्षा दी तथा समाज को आत्मनिर्भर बनाने हेतु हथकरघा को बढ़ावा दिया। आचार्य ने शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों के लिए प्रतिभा स्थली व आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्णायु जैसे संस्थानों की स्थापना कर प्रेरणादायक कार्य किए। इस दौरान चित्र अनावरण, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि कार्यक्रम हुए।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel