अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला टोंक की जिला स्तरीय साधारण सभा बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री महेश शर्मा द्वारा पांच सदस्य कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया जिसमें भंवरलाल वैष्णव को जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर खंड देवली कार्यकारिणी द्वारा वैष्णव को बधाई प्रेषित की गई। मनोनयन के समय देवली खंड कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में संगठन मंत्री संगीता सिंह, उषा रानी, सुगन चंद कुमावत, राजेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार, गोपाल कारपेंटर, गोविंद विजय, भगत सिंह उपस्थित रहे।
भंवर लाल वैष्णव अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) टोंक के जिलाध्यक्ष मनोनीत










