देवली के माहेश्वरी भवन में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ताराचंद सोमानी द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का अभिनन्दन किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि माहेश्वरी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू मूंदड़ा, विशिष्ट अतिथि भगवान भंडारी, दूनी से समाज के प्रथम जिला अध्यक्ष ताराचंद मूंदड़ा, कमल मूंदड़ा, तहसील अध्यक्ष गोपाल मालू के आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यकारिणी में नवल किशोर मालपानी, रामकिशन मूंदड़ा, दुर्गालाल तुरक्या, सत्यनारायण मूंदड़ा व ओमप्रकाश काबरा को संरक्षक, प्रवीण मालपानी को महामंत्री, दिनेश तोतला को सहमंत्री,अनिल नामधराणी को कोषाध्यक्ष, जगदीश नुवाल, अशोक माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, टीकम चंद झंवर, मुकेश नुवाल, संजीव राठी को संगठन मंत्री, चंद्र प्रकाश माहेश्वरी को प्रवक्ता, अनिल कुमार गुप्ता को सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया। अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में समाज हेतु तन, मन, धन से कार्य करने का संकल्प लिया।
माहेश्वरी समाज विकास समिति की कार्यकारिणी घोषित










