दिल्ली में आयोजित नेशनल खेल कराटे चैंपियनशिप में 3 गोल्ड मेडल सहित 14 मेडल जीतकर देवली लौटने पर खिलाड़ियों का विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि कराटे चैंपियन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी विशाल मीणा, रानू राजावत, ध्रुवीका चौधरी, सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी मुदित सैनी, वीरेन सेन, अक्षिता मीना, देवेन्द्र सिंह, ब्रोंज मेडल विजेता खिलाड़ी कार्तिक जैन, यश जैन, उमेश नवरंग, गणेश नवरंग, सिद्धि बैरवा, माही सेन, हिद्यांशी जैन शामिल है। इस मौके पर बजरंग दल प्रखंड संयोजक राजू सरकार, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू, निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मंडल, जिला अध्यक्ष राजू विश्वास, नगर संयोजक गोविंद राव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कराटे चैंपियनशिप में 3 गोल्ड मेडल सहित 14 मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का किया सम्मान










