देवली के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने सोमवार को गांवड़ी एवं सीतारामपुरा में राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर संबलन प्रदान किया।
इस दौरान उन्होंने बच्चों के शेक्षणिक स्तर की जांच की और आवश्यक सुधार के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने एमडीएम रिकार्ड, शाला की साफ सफाई और कक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। इस मोके पर शाला प्रधान रविशंकर मीणाज़ बद्रीलाल मीणा भी उपस्थित रहे।
एसीबीईओ ने विद्यालय निरीक्षण के दौरान बच्चों के शेक्षणिक स्तर की जांच की










