राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष में युवा शक्ति संगम का कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
देवली नगर और देवली खंड में 22 टीमें कबड्डी, 4 टीमें खो-खो, 4 टीमें डोज बॉल और 4 टीमें रिंग गोल में आई। कबड्डी में निवारिया मंडल टीम विजेता रही। खो खो में
तीतरिया मंडल टीम विजेता रही। रिंग बॉल में देवली नगर की महावीर बस्ती विजेता रही। डोज बॉल में नासिरदा मंडल की टीम विजेता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अभिषेक मंगल, तनसुख बेरवा नरेंद्र सुखवानी और अशोक पारीक ने किया। धनराज सुवालका पीटीआई और उनकी टीम का खेलों में सहयोग रहा। लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आरएसएस द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में युवाओं का जोश आया नजर










