Ajay AryaAjay Arya 21-Jul-2026
(100 View)

विद्यार्थीयों को विधिक जागरूकता शिविर में नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया

विद्यार्थीयों को विधिक जागरूकता शिविर में नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया

विद्यार्थीयों में विधिक जागरूकता अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति समझ विकसित करने तथा सामाजिक एवं वैधानिक विषयों के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देष्य से देवली के राजकीय महाविद्यालय समेत कई विद्यालयों में नशामुक्ति विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किये गए।
राजकीय महाविद्यालय में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में कार्यशाला आयोजित कर छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में अवगत करवाया तथा मूल्य पर शिक्षा पर जोर दिया। प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा ने बताया की कार्यशाला में मुख्य वक्ता सत्यनारायण मीणा, कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मीणा, नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी निकिता वर्मा ने स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु नशे से मुक्ति पर प्रकाश डाला।
तालुका विधिक सेवा समिति देवली के तत्वावधान में शहर के अलग अलग विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में श्रेया सोनी सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा हर्ष मीणा न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय द्वारा छात्रों को नशामुक्ति नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं दुष्प्रभावों केे बारे में तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि नशा मस्तिष्क एवं शरीर को किस प्रकार नुकसान पहुंचाता है। परिवार समाज एवं देश पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel