देवली उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने उपखंड में संचालित 3 पीएम श्री राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक स्तर जांचा।
उपखंड अधिकारी ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में निरीक्षण के दौरान मिड डे मील के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए तैयार भोजन को ग्रहण कर गुणवत्ता की जांच की साथ ही लैब, लाइब्रेरी, शौचालय एवं कक्षा कक्षा का भी निरीक्षण किया। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी एवं सारदडा में निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा लैब, लाइब्रेरी, शौचालय एवं कक्षा कक्षों आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों विद्यालय में व्यवस्थाएं संतोषप्रद पाई गई तथा खेल मैदान एवं कक्षा कक्ष में सफाई करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सारदडा विद्यालय में उपखंड अधिकारी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। देवली के विद्यालय में दोनों पहुंच मार्ग व खेल मैदान की सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीबीईओ अर्जुन लाल बुनकर, एसीबीईओ अरुण कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
एसडीएम ने विद्यालय का निरीक्षण कर खेल मैदान एवं कक्षा कक्ष में सफाई रखने के निर्देश दिए










