देवली के पेट्रोल पंप चौराहे पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन भी किया।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस मारपीट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में कथित दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
पेपर लीक प्रकरण को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका










