Ajay AryaAjay Arya 23-Jul-2026
(172 View)

एसीबीईओ ने विद्यालय निरीक्षण के दौरान जांचा छात्रों का शैक्षणिक स्तर

एसीबीईओ ने विद्यालय निरीक्षण के दौरान जांचा छात्रों का शैक्षणिक स्तर

देवली के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने गुरुवार को उपखंड के स्वतंत्रता सेनानी भूराराम गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अम्बापुरा पुनर्वास कॉलोनी का शाला संबलन निरीक्षण कर विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर जांचा। 
निरीक्षण के दौरान एसीबीईओ ने एमडीएम, होम वर्क एवं कार्य पुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा नियमित रूप से होम वर्क देने एवं कार्य पुस्तिकाओं को हल करवाकर नियमित जांच करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विद्यालय संचालन समय में विद्यार्थियों की सुरक्षा,अभिभावकों, एसएमसी एसडीएमसी सदस्यों से संपर्क कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की प्रगति से अवगत करवाकर विद्यालय में भौतिक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता करवाने हेतु कहा गया। विद्यालयों में शुद्ध पेयजल एवं नियमित साफ सफाई करने हेतु भी निर्देशित किया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel