देवली से श्री डिग्गी कल्याण जी के लिए रोडवेज बस सेवा 1 अगस्त से प्रारंभ होगी।
देवली रोडवेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि प्रातः 9:10 बजे बूंदी आगार की बस देवली से डिग्गी के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि बस राजमहल, बोटून्दा, टोडारायसिंह, मालपुरा होते हुए डिग्गी कल्याण जी के 11:45 बजे पहुंचेगी। वहां से बस पुनः 2:00 बजे रवाना होगी जो 4:50 बजे देवली पहुँचेगी। बूंदी आगार मुख्य प्रबंधक डॉ. घनश्याम गौड़ ने बताया कि इस बस सेवा से देवली और आसपास के सभी यात्रियों को सीधी बस सेवा से सुविधा मिलेगी।
डिग्गी कल्याण जी के लिए 1 अगस्त से रोडवेज बस सेवा का होगा शुभारंभ











