Ajay AryaAjay Arya 28-Jul-2026
(363 View)

मंदिर परिसर में बंदर का आतंक, कई श्रद्धालु हो चुके घायल

मंदिर परिसर में बंदर का आतंक, कई श्रद्धालु हो चुके घायल

देवली के प्रसिद्ध नेकचाल बालाजी परिसर में पिछले कई दिनों से एक बंदर का आतंक श्रद्धालुओं के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है। अब तक यह बंदर कई बच्चों, बालिकाओं, महिलाओं, युवकों और बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। 
श्रदालुओं ने बताया कि मंगलवार को भी बंदर ने दो बालिकाओं तथा उन्हें बचाने आए एक युवक को काटकर घायल कर दिया, जिससे परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व एक छोटे बंदर को, जिसके दोनों पैर नहीं थे, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नेकचाल बालाजी परिसर में छोड़ दिया गया था। उस समय वह शांत स्वभाव का था और श्रद्धालुओं का दुलारा बन गया था। लोगों ने प्यार से उसका नाम 'रामू' रख दिया। वह अक्सर लोगों के कंधों पर बैठ जाता था और छोटे बच्चों के साथ भी खेलता नजर आता था।लेकिन जैसे-जैसे वो बड़ा हुआ, उसका स्वभाव आक्रामक होता चला गया। अब वह आए दिन श्रद्धालुओं पर हमला कर देता है। इसके चलते मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। श्रदालुओं ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंदर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर किसी उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाए, ताकि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालु बिना किसी भय के दर्शन कर सकें।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel