Ajay AryaAjay Arya 28-Jul-2026
(233 View)

प्रधानाचार्य को स्थानान्तरण पर दी विदाई, विद्यालय मंदिर और गौशाला में भेंट की राशि

प्रधानाचार्य को स्थानान्तरण पर दी विदाई, विद्यालय मंदिर और गौशाला में भेंट की राशि

देवली उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में कार्यरत प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश माहेश्वरी का अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय (समग्र शिक्षा, देवली) के पद पर स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिवार की ओर से एक भव्य और भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग और स्टाफ ने माहेश्वरी का तिलक लगाकर, साफा बांधकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया। प्रधानाचार्य माहेश्वरी ने विद्यालय में साउंड सिस्टम, चारभुजा मंदिर में 11 हज़ार सहयोग राशि माइक साउंड हेतु और गौशाला में गायों के चारे हेतु 5100 रुपए की राशि भेंट की। भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि समारोह में विशेष रूप से उपस्थित बंथली की प्रधानाचार्य अनिता लाठी और चंद्र प्रकाश माहेश्वरी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया और बधाई दी गई। समारोह में रामकरण प्रजापति, छितर धाकड़, छितर डागर, शिवपाल नागर, सागर जांगिड़, रामस्वरूप पांचाल, रतन प्रजापति, दुर्गालाल नागर, राजेंद्र प्रजापति, संपत धाकड़, परमेश्वर धाकड़, अंतिमा गौतम, निर्मला धाकड़ सहित स्टाफ, विद्यार्थी और ग्रामीण उपस्थित रहे। अधीनस्थ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक धनराज पाराशर और लोकेश कुमार शर्मा ने भी स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रामकिशन मीणा ने विदाई समारोह में पधारे सभी का आभार व्यक्त किया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel