Ajay AryaAjay Arya 28-Jul-2026
(146 View)

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस : सीएचसी में आयोजित शिविर का बीसीएमओ ने किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस : सीएचसी में आयोजित शिविर का बीसीएमओ ने किया निरीक्षण

देवली उपखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूनी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच, परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष लोदी एवं ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह ने शिविर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक जांच, दवा वितरण एवं रिकॉर्ड संधारण का जायजा लिया तथा उपस्थित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्मिकों को सभी सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश जोहरवाल, नर्सिंग ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी शिविर में उपस्थित रहे, और गर्भवती महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, आवश्यक प्रयोगशाला जांच, टीकाकरण, पोषण संबंधी परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel