राजकीय महाविद्यालय देवली में सोमवार को नई किरण नशा मुक्ति केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने नशा मुक्त युवा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने एवं एक स्वस्थ जागरूक और सशक्त युवा शक्ति के निर्माण हेतु समर्पित होकर नशा नहीं करने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी निकिता वर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी व दिनेश कुमार मीणा आदि उपस्थित थे।
छात्रों ने नशा मुक्त युवा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की प्रतिज्ञा ली










