स्काउट गाइड का जिला परिषद वार्षिक अधिवेशन मालपुरा में आयोजित हुआ, जिसमें स्काउट गाइड की श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिय देवली से द्वारका प्रसाद प्रजापत, जगदीश गुर्जर को दीर्घ सेवा अलंकार से सम्मानित किया गया।
इस दौरान अपनी योग्यता अभिवृद्धि कर देवड़ावास से शा शिक्षका झिलमवती, महात्मा गांधी नगरफोर्ट से लाड शर्मा, बा. आंवा से ज्योति सांसी को हिमालय हुड़ वेज प्रदान किया गया। नेशनल एडवेंचर कैंप मनाली हिमाचल प्रदेश में भाग लेंगे वाले मुकेश प्रजापति, खेमराज मीणा, अनिल गौतम, द्वारका प्रसाद प्रजापत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मालपुरा कपिल शर्मा,सा राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत जोशी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुबेसिंह यादव, देवली मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अर्जुन लाल बुनकर, एसीबीईओ प्रथम अरुण कुमार शर्मा, देवली गाइड प्रभारी जिला कमिश्नर वसुधा शर्मा प्रधानाचार्या पीएम श्री देवली की मौजूदगी में ये सम्मान प्राप्त किया। टोंक सीओ सुरेन्द्र कुमार ने देवली संघ की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर देवली ब्लॉक से पवन सेन, बद्री लाल कहार, गणपत सिंह , कमलेश नागवंश आदि ने भी भाग लिया।
स्काउट गाइड के अधिवेशन में द्वारका प्रसाद एवं जगदीश को मिला दीर्घ सेवा अलंकार










