घरेलु एलपीजी उपभोक्ताओं को 16 अगस्त तक ई-केवाईसी करानी होगी। ऐसा नहीं करने पर वे घरेलु दर पर सिलेंडर लेने के पात्र नहीं रहैंगे और उन्हें गैर-घरेलु (कॉमर्शियल) दर चुकानी होगी।
स्थानीय भारत गैस वितरक मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पंकज शर्मा ने बताया कि ई-केवाईसी 16 अगस्त तक नहीं कराई तो घरेलु सिलेंडर नही मिलेगा। ऐसे में कॉमर्शियल सिलेंडर खरीदना ही विकल्प होगा। इसके अलावा ऐसे उपभोक्ता, जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत राज्य में 450 रुपए में सिलेंडर प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें भी बिना केवाईसी के महंगा ही सिलेंडर लेना होगा। उन्हे सब्सिडी की राशि भी ट्रांसफर नहीं की जाएगी।
ई-केवाईसी नहीं कराने पर घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा महंगा, सब्सिडी भी बंद होगी










