नगर कांग्रेस कमेटी देवली के कार्यालय में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर आगामी नगर पालिका चुनावों पर चर्चा की गई।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी ईश्वर चंद खोईवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रभारी के सामने मांग रखी कि चुनाव में केवल निष्ठावान, कर्मठ और कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति में विश्वास रखने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाए। बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल, सत्यनारायण बुलिया, कुंदन नथैया, सत्यनारायण सरसडी, गोवर्धन कंछल, रामनिवास मीना सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, एकजुट होकर चुनाव लड़ने का लिया संकल्प










