श्री चारभुजा प्रभात फेरी मण्डल देवली के तत्वाधान में डिग्गीपुरी श्री कल्याणजी की 40 वीं पदयात्रा 18 अगस्त को रवाना होगी। इस हेतु रविवार को बोरड़ा गणेशजी मंदिर में पूजा अर्चना कर गणेशजी को निमंत्रण दिया गया।
समिति अध्यक्ष हरिमोहन हल्दिया ने बताया कि पदयात्रा 18 अगस्त मंगलवार को प्रातः 7:15 बजे शिव मंदिर छतरी चौराहा से रवाना होगी, रात्रि विश्राम रावता के माताजी के मंदिर पर होगा। 19 अगस्त का रात्रि विश्राम टोडारायसिंह के माली समाज धर्मशाला में होगा। 20 अगस्त का रात्रि विश्राम मोर के मां चामुंडा माता मंदिर में होगा। 21 अगस्त का रात्रि विश्राम मालपुरा की विजयवर्गीय धर्मशाला में होगा। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को पदयात्रा डिग्गी पहुँच कर प्रातः 9:15 बजे कल्याण जी के ध्वज अर्पित किया जाएगा। गणेश जी को निमंत्रण कार्यक्रम में गिरिराज शर्मा, श्यामलाल पारीक, दुर्गा लाल पांचाल, लक्ष्मीकांत मंगल, विनोद शर्मा पुजारी, अशोक विजय, अमित हल्दिया, रामेश्वर सोनी आदि उपस्थित थे।
डिग्गीपुरी श्री कल्याणजी की पदयात्रा 18 अगस्त को होगी रवाना, गणेशजी को दिया निमंत्रण










