Ajay AryaAjay Arya 04-Aug-2026
(225 View)

रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, कॉलोनीवासियों ने की रोक लगाने की मांग

रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, कॉलोनीवासियों ने की रोक लगाने की मांग

देवली की विवेकानंद कॉलोनी में लगाए गए मोबाइल टावर पर रोक लगाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है। 
ज्ञापन में बताया कि शहर की विवेकानंद कॉलोनी में नगर पालिका के ठीक सामने रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। इस टावर के लगने से क्षेत्र में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। टावर से निकलने वाले लगातार रेडिएशन से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। इससे निकलने वाली गर्मी, जनरेटर का शोर और तकनीकी खतरे के कारण स्थानीय प्राकृतिक पर्यावरण को खतरा बढ़ जाएगा। इस निर्माण कार्य के लिए स्थानीय निवासियों की कोई सहमति नहीं ली गई है और नियमों का उल्लंघन हो रहा है। ज्ञापन के माध्यम से जनहित और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापना पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel