Ajay AryaAjay Arya 04-Aug-2026
(151 View)

देवली में मुस्लिम समाज द्वारा 40 वें पर निकलेगा मन्नत का ताजिया, प्रशासन से मांगी अनुमति

देवली में मुस्लिम समाज द्वारा 40 वें पर निकलेगा मन्नत का ताजिया, प्रशासन से मांगी अनुमति

देवली में मुस्लिम समाज द्वारा 40 वें (चेहल्लुम) के अवसर पर स्थानीय निवासी पवन कुमार की मन्नत पूरी होने पर ताजिया शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए मुस्लिम समाज ने उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को आवेदन देकर प्रशासनिक अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
मुस्लिम समाज देवली की ओर से दिए गए आवेदन में बताया गया कि पवन कुमार की व्यक्तिगत आस्था और मन्नत पूरी होने के उपलक्ष्य में ताजिया निकालने का निर्णय लिया गया है। यह आयोजन क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जुलूस दो चरणों में निकाला जाएगा। 8 अगस्त की रात 10 बजे से 9 अगस्त सुबह 4 बजे तक  तथा 9 अगस्त दोपहर 12 बजे से रात 7 बजे तक  जुलूस निकाला जाएगा।मुस्लिम समाज ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जनभावनाओं और धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए तय समय और मार्ग पर जुलूस निकालने की अनुमति दी जाए। साथ ही शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel