नशामुक्ति अभियान के संचालक सांवतगढ़ प्रिंसिपल हंसराज मीना देवखेड़ा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीतापुरा में नशामुक्ति का संकल्प दिलाते हुए कहा कि आज का युवा नशे में बर्बाद होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नशा करने से जीवन व समाज बर्बाद होते जा रहे हैं नशा करने से विवेक खत्म हो जाता है। छात्र अपराध की ओर अग्रसर हो जाते हैं, क्षेत्र में परंपराओं के नाम पर नशा करने की प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि नशे पर होने वाले खर्च को शिक्षा पर खर्च करे तो परिवार का जीवन स्तर सुधर जाता है। इस मौके पर छात्राओं को शपथ दिलाई कि राखी बांधते समय अपने भाई को यह शपथ दिलाए कि वे अपने जीवन में किसी प्रकार का नशा नहीं करे, साथ ही बेटी बचाने का संदेश देते हुए लोकगीत के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को पाप बताया। उन्होंने प्रत्येक छात्र को 10 पेड़ लगा कर पालने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रिंसिपल मुन्नाराम सोयल समेत स्टाफ मौजूद था।
छात्रों को नशामुक्ति, वृक्षारोपण व बेटी बचाओ का संकल्प दिलाया










