Ajay AryaAjay Arya 05-Aug-2026
(285 View)

स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की तैयारियों को लेकर हुई बैठक 

स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की तैयारियों को लेकर हुई बैठक 

देवली में स्वतंत्रता दिवस का उपखण्ड स्तरीय मुख्य समारोह अटल उद्यान में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि मुख्य समारोह में ध्वजारोहण प्रातः 9 बजे उपखंड अधिकारी द्वारा किया जाएगा। उपखंड अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्यालय के संस्था प्रधान प्रातः 8.15 बजे तक अपने कार्यालय भवनों पर झंडारोहण संपन्न करवाएं। समारोह में मार्च पास्ट एवं सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, उपखंड अधिकारी का उद्बोधन, प्रतिभा सम्मान तथा प्रशस्ति पत्र वितरण, राष्ट्रभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी ने अलग अलग विभागों को अपने कार्य विभाजन कर उन पर अमल करने के निर्देश दिए। बैठक मे ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel