Ajay AryaAjay Arya 05-Aug-2026
(346 View)

विद्यालय में पौधारोपण किया, भामाशाह ने वाटर कूलर भेंट किया

विद्यालय में पौधारोपण किया, भामाशाह ने वाटर कूलर भेंट किया

देवली उपखण्ड के महात्मा गांधी राजकीय विधालय देवली गांव में बुधवार को हरियालो राजस्थान, एक पेड़ मां के नाम अभियान अन्तर्गत विद्यालय में पौधारोपण किया गया। 
प्रधानाचार्य दामोदर लाल वर्मा ने बताया कि मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी अर्जुन लाल बुनकर, चन्द्र प्रकाश माहेश्वरी, अति.ब्लाक शिक्षा अधिकारी द्वितीय, धनराज मीणा संदर्भ व्यक्ति और दिनेश सिंह नरूका प्रधानाचार्य के सानिध्य में विधालय में पाम, अशोक, पीपल, नीम के पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधालय में ठंडे पेयजल हेतु भामाशाह दिनेश सिंह नरूका एवं उनकी पत्नी संगीता सिंह ने स्व. मदन सिंह नरूका की स्मृति में वाटर कूलर भेंट किया, जिस पर विधालय परिवार द्वारा भामाशाह का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र नामा, धनपाल मीणा, अनुराधा शर्मा, ललिता मीणा, हंसराज कुम्हार, अनिता जैन सहित स्टाफ एवं विधालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel