अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रतिनिधि मण्डल की वार्ता प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा के नेतृत्व मे मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा राजेश यादव के साथ संपन्न हुई।
जिला अध्यक्ष भँवर लाल वैष्णव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न लागू कर 2019-2020 से 2025-2026 तक क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों का शीघ्र आवंटन, शिक्षकों से विभिन्न प्रकार की वसूलियों को रोके जाने और पे-प्रोटेक्शन दिए जाने, जी.पी.एफ./ एस.आई.ऋण एवं उपार्जित अवकाशों के नगद भुगतान के समय पर मिलने की व्यवस्था करने, शालादर्पण एवं अन्य पोर्टलों को गुणवत्तापूर्ण विकसित कर समस्त सूचना शाला दर्पण से लिए जाने, 33,000 संविदा शिक्षकों को प्रबोधकों की भांति नियमित किए जाने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किए जाने, 31 दिसंबर के बाद नियुक्त शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति से सभी परिलाभ दिए जाने के लिए वेतन भुगतान हेतु विकल्प पत्र की बाध्यता में शिथिलता प्रदान करने के आदेश जारी करने, राजस्थान में सरकारी विद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु कंप्यूटर अनुदेशक कैडर के सुदृढ़ीकरण किए जाने तथा इनका कैडर संशोधन समिति का निर्णय लागू करने, शिक्षकों के सभी संवर्गों की पदोन्नति किए जाने, विशेष रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति जो 6 सत्रों से बकाया है, उच्चतम् न्यायालय में जल्दी सुनवाई का प्रार्थना पत्र देकर पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कराए जाने, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में नियुक्त शिक्षकों को पुनर्स्थापना का विकल्प दिए जाने, शिक्षा विभाग में नए जिलों के गठन उपरांत शिक्षकों एवं कार्मिकों की वरिष्ठता यथावत रखे जाने, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी एक ही पारी में लगाए जाने एवं उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा के शिक्षकों को भी परीक्षा जैसे कार्य में सहयोग लिए जाने, समसा द्वारा दिए जाने वाली ग्रांट, प्रशिक्षण, पाठ्य पुस्तक खेलकूद सामग्री आदि का वार्षिक कैलेंडर जारी करने, शिक्षक कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने, संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने, एमडीएम योजना के अंतर्गत बाल गोपाल योजना में दूध पाउडर के स्थान पर पशुपालकों से दूध क्रय कर दिए जाने एवं मोटा अनाज से बने खाद्य पदार्थ दिए जाने, शिक्षा विभाग में पारदर्शी स्थानान्तरण नीति बनाए जाने, तृतीय वेतन श्रृंखला के शिक्षकों सहित शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालय अध्यक्ष एवं प्रयोगशाला सहायकों के भी स्थानांतरण किए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर वार्ता आयोजित की गई। वार्ता में शासन की ओर से उपशासन सचिव मोनिका बराला एवं निदेशक संस्कृत शिक्षा विभाग प्रियंका जोधावत एवं सलाहकार शिक्षा बी.के.गुप्ता उपस्थित रहे। संगठन की ओर से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत सिंह, अतिरिक्त महामंत्री बसन्त जिंदल एवं कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा उपस्थित रहे।अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
शैक्षिक महासंघ की अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा से हुई सकारात्मक वार्ता










