कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करने वाली राजस्थान की गौरव अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अरुंधति चौधरी के देवली आगमन पर श्री जाट विकास समिति द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
समिति के मीडिया प्रभारी खेमराज चौधरी ने बताया कि जयपुर रोड़ पर समिति अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, शिवजीलाल चौधरी, उदाराम, नानू राम, रामस्वरूप जाट, तेज प्रकाश चौधरी, सीताराम चौधरी, प्रवीण चौधरी सहित समिति के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने अरुंधति चौधरी का साफा एवं पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि अरुंधति चौधरी ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष से पूरे देश एवं राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार देश का नाम रोशन करने की कामना की।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक एवं सोशल मीडिया के अन्य लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
इंस्टाग्राम
https://www.instagram.com/reel/Dbqg13uhKsu/?igsh=amdwaXh5emNvNHV3
फेसबुक पेज
https://www.facebook.com/reel/1270903718344572/
ट्विटर
https://x.com/i/status/2085070392415363136
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर अरुंधति चौधरी का देवली में भव्य स्वागत










