Ajay AryaAjay Arya 06-Aug-2026
(184 View)

श्री सांवरिया सेठ डाक निशान यात्रा के लिए गणेशजी को दिया आमंत्रण

श्री सांवरिया सेठ डाक निशान यात्रा के लिए गणेशजी को दिया आमंत्रण

देवली से श्री सांवरिया सेठ धाम के लिए डाक निशान यात्रा 8 सितंबर को रवाना होगी। इसको लेकर श्री सांवरिया सेठ डाक निशान यात्रा सेवा समिति द्वारा गुरुवार को बोरडा गणेशजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा का आमंत्रण दिया गया।
समिति के लोकेंद्र चौधरी ने बताया कि इस यात्रा में श्रद्धालु पवित्र ध्वजा (निशान) को कंधे पर लेकर निर्धारित मार्ग को निरंतर पैदल तय करते हैं और श्री सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचकर ध्वजारोहण कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा 8 सितंबर को प्रस्थान करेगी तथा लगभग 84 कोस की दूरी मात्र 31 घंटे में तय करते हुए 9 सितंबर को श्री सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर योगेश पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कर यात्रा के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना की। कार्यक्रम में पंकज नथैया, दौलत खत्री, किशन टेलर, गजानंद मेघवाल, चंदू सैलानी, प्रमोद शर्मा, दीपू साहू सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel