Ajay AryaAjay Arya 06-Aug-2026
(100 View)

मुंशी प्रेमचंद जयंती : क्विज प्रतियोगिता एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

मुंशी प्रेमचंद जयंती : क्विज प्रतियोगिता एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

देवली के राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों में साहित्यिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधि राजेश शर्मा एवं अजय नापित द्वारा फाउंडेशन स्कॉलरशिप की जानकारी दी गई। द्वितीय सत्र में महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष में विद्यार्थियों के लिए विशेष क्विज प्रतियोगिता एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रेमचंद के साहित्य और उनके दौर के इतिहास से जुड़े सवालों के जवाब दिए। चित्र प्रदर्शनी में प्रेमचंद के जीवन और उनकी अमर कृतियां तथा संवैधानिक मूल्यों को रेखाचित्रों के माध्यम से जीवंत किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को मुंशी प्रेमचंद के आदर्शों पर चलने और शिक्षा के क्षेत्र में मिलने वाली स्कॉलरशिप योजनाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel