देवली उपखंड के राजमहल ग्राम स्थित स्वतंत्रता सेनानी भूराराम गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय परिसर व खेल मैदान में पौधारोपण किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य ईश्वरलाल गुर्जर ने पौधों का महत्व बताया। कार्यक्रम में प्रशासक कृष्ण गोपाल सोयल, सत्य प्रकाश शर्मा, बनवारी वर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा समेत एसडीएमसी सदस्य व कई ग्रामीण उपस्थित थे।
राजकीय विद्यालयों में किया पौधारोपण










