राजकीय महाविद्यालय देवली में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति कल, युवा शक्ति का संकल्प विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा ने बताया की केंद्र प्रभारी निकिता वर्मा एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी व दिनेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवा वर्ग में नशा मुक्त जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सकारात्मक संदेशों का प्रसार करने तथा सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
महाविद्यालय में नशा मुक्ति कल, युवा शक्ति का संकल्प विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित










