महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की स्थानीय ब्लॉक इकाई के तत्वाधान में 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस (भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ) के अवसर पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के ब्लॉक संयोजक आकाश कंछल ने बताया कि यह कार्यक्रम शहर के गांधी पार्क में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगा। इस विचारगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना और आज की युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करना है। संयोजक ने बताया कि 1942 की अगस्त क्रांति ने देश को करो या मरो का वह मंत्र दिया था जिसने ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी थी। आज के दौर मे उस ऐतिहासिक संघर्ष के मूल्य को याद रखना और समाज में फैली कुरीतियों तथा चुनौतियों के खिलाफ एकजुट होना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
अगस्त क्रांति की प्रासंगिकता विषय पर विचारगोष्ठी 9 अगस्त को










