Ajay AryaAjay Arya 08-Aug-2026
(703 View)

प्रहलाद बने माली समाज के कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश में नई कार्यकारिणी के गठन की तैयारी

प्रहलाद बने माली समाज के कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश में नई कार्यकारिणी के गठन की तैयारी

अखिल माली समाज सेवा संस्थान की बैठक केसर माता मंदिर प्रांगण दौलता मोड देवली में आयोजित हुई। बैठक में संस्था को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने समेत कई निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था का राजस्थान के अन्य जिलों में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए प्रहलाद तलाईच को सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत किया गया। बैठक में संस्था के नाम से बैंक खाता खोलने, टोंक जिला वर्तमान कार्यकारिणी को पूर्ववत रखने, संस्था की आधिकारिक वेबसाइट के संचालन एवं उस पर सूचनाएं प्रकाशित करने के लिए संस्था के मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली को वेबसाइट संचालक के रूप में अधिकृत किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने संस्था के विस्तार, संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में टोंक जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली, रामराज माली, उदा लाल माली, प्रहलाद असावरा, राजेश माली, शिवराज माली, नोरत मल माली, बाबूलाल माली, हरिशंकर माली, लक्ष्मण माली, हरिराम माली, शंकर माली सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel