Ajay AryaAjay Arya 08-Aug-2026
(715 View)

केरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा कार्यक्रम में किया प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

केरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा कार्यक्रम में किया प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

देवली उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा में शनिवार को केरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा कार्यक्रम के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य और करियर को लेकर सही दिशा एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. प्रह्लाद धाकड़ विभागाध्यक्ष आर.यू.एच.एस. मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय जयपुर ने विद्यार्थियों से अपनी रुचि और क्षमता को पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करने तथा उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शंकर गुर्जर, परशुराम सैनी, अर्बन डेवलपमेंट ऑफिसर तथा अरुण जांगिड़ एईएन विद्युत विभाग, केकड़ी ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में केरियर की संभावनाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में सुरेंद्रनामा, संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel